फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 116 करोड़ से सुधरेगी जिले की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/गजरौला। जिले में बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए 116 करोड़ रुपये से कार्य कराए जाएंगे। रिवैंप योजना के तहत पुरानी और जर्जर लाइन तथा खंभों काे बदला जाएगा और नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके तहत बिजली उपकेंद्रों की संख्या और क्षमता वृद्धि के साथ ही पुराने बिजली ढांचे को भी मजबूत करने पर जोर रहेगा। नए क्षेत्र और नई विकसित कॉलोनियों में बिजली पहुंचाई जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले में 224 नए फीडर बनेंगे। जिनमें 11 हजार वोल्टेज की लाइन के घरेलू व कृषि फीडर अलग-अलग किए जाएंगे। 208 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 291 किमी एबी केबल बिछाया जाएगा। 11 हजार वोल्टेज की 513.43 किमी लंबी लाइन खींची जाएगी। शहरी हो या ग्रामीण अंचल, किसी में भी नागरिकों को बिजली की समस्या से न जूझना पड़े, इसलिए बिजली विभाग 116 कराेड़ रुपये से अमरोहा जिले में रिवैंप योजना के तहत काम कराएगा। 95 फीडर बनाए जाने का काम चल रहा है। जर्जर हो चुकी 574.16 किमी लंबी लाइनों के तार बदल कर 596 किमी लंबी नई लाइन खींची जाएगी। 291.64 किमी एबी केबल बिछाया जाएगा। ओवरलोड से निजात दिलाने के लिए 208 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। घरेलू बिजली के 8147 खंभों को लगाया जाएगा। 11 हजार वोल्टेज की 513 किमी नई लाइन खींची जाएगी। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि कार्य इसी साल में 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश हैं।
-




अलग-अलग किए जाएंगे घरेलू व कृषि फीडर

गजरौला। आमतौर पर देखा जाता है कि ग्रामीण अंचलों में घरेलू व नलकूपों को एक ही फीडर से आपूर्ति दी जाती है। जिसके चलते ग्रामीणों को सिंचाई करने, चारा काटने वाली मशीन से चारा काटने व अन्य कार्य करने में खासी परेशानी सामने आती है। ग्रामीणों की शिकायत रहती है कि फसलों की सिंचाई के लिए उनको पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। जिससे फसलें सूख रही हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलू व नलकूपों को बिजली आपूर्ति के लिए अलग-अलग फीडर बनाए जाएंगे। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 224 नए फीडर बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें