फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नंदी अभ्यारण्य केंद्र की भूमि पर हो रहे अवैध खनन पर जिला खनन अधिकारी ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। हसनपुर तहसील के गांव चन्दनकोटा में नन्दी अभ्यारण्य केंद्र की करीब 350 बीघा भूमि में बिना अनुमति के सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में तहसील के अधिकारियों व ग्राम प्रधान से सांठगांठ करके गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ जिला खनन अधिकारी ने छापेमारी करते हुए कार्य रूकवा दिया। मौके से दो डम्पर सीज किए गए हैं। प्रकरण को अमर उजाला ने प्रमुख तो उठाया था। खनन का अवैध रूप से कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के चन्दनकोटा गांव में स्थित चारागाह की 350 बीघा जमीन को जिलाधिकारी के आदेश पर नन्दी अभ्यारण्य केन्द्र खोलने के आदेश दिए गए थे। जिसके तहत भूमि पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने भूमि पूजन करके शिलान्यास किया था। भूमि की चारों ओर से 6 फिट गहरी खाई खुदाई कराकर मेड़ बंदी भी कराई गई थी।
विज्ञापन

पशुओं को पानी पिलाने व चारा खिलाने के लिए खुल्लियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भूमि पर पशुओं को गर्मी बचाव के लिए करीब 5200 पौधे लगाए गए थे। भूमि के निकट गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सत्ताधारी नेताओं, ग्राम पंचायत व तहसील स्तर के अधिकारियों से सांठगांठ करके खनन कार्य शुरू करा दिया। यहां से मिट्टी उठवाकर गंगा एक्सप्रेस वे की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने 3 अप्रैल को जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने मामले की जांच खनन अधिकारी रंजना सिंह से कराई थी। खनन अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। इसके कई दिन बाद तक भी खनन को नहीं रुकवाया गया था। लेकिन अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को जिला खनन अधिकारी को खनन कार्य बंद कराकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला खनन अधिकारी ने आदमपुर थाने का फोर्स लेकर छापेमारी की। घेराबंदी करते हुए दो डंपरों को सीज कर दिया। आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि खनन विभाग की ओर से दो डंपर को सीज किया गया है।
नायब तहसीलदार ने किए ग्रामीणों के बयान दर्ज

गंगेश्वरी ब्लॉक के चन्दनकोटा गांव में स्थित नन्दी अभ्यारण्य केन्द्र की 350 बीघा भूमि से गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदार द्वारा किए गए खनन के मामले में जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने नायब तहसीलदार हसनपुर को जांच करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार रूपक कुमार ने टीम साथ मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। ग्राम प्रधान कश्मीरी देवी से ग्राम पंचायत द्वारा भूमि से मिट्टी उठाने के संबंध में अनुमति के कागज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें