जिले में चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए बारह हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर व्यापक स्तर पर फोर्स तैनात की जाएगी। थाना स्तर पर क्यूआरटी को तैनात रहेगी। वहीं जनपद को 11 जोन और 110 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जगह जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अलर्ट कर दिया गया है।
जनपद में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1601 बूथों पर मतदान होगा। जिले की धनौरा, नौगांवा सादात, अमरोहा और हसनपुर विधानसभा सीट पर 1350533 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। जिले में 314 बूथ संवेदनशील और 47 बूथ अतिसंवेदनशील है। जबकि प्रशासन द्वारा 173 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं, यह माइक्रो ऑब्जर्वर किसी भी गड़बड़ी पर सीधे चुनाव आब्जर्वर को रिपोर्ट करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने जनपद को 11 जोन और 110 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रशासन की डिमांड के अनुसार प्रथम चरण का चुनाव कराने के बाद पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स ने आमद शुरू करा दी है। शनिवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग होगी। एसपी पूनम ने बताया कि करीब 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी चुनाव कराएंगे। मतदान के दौरान किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। मिश्रित आबादी में बने पोलिंग बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा। पुलिस लगातार भ्रमण करती रहेगी।