अमरोहा में बुधवार को एसपी के साथ दौड़ते पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस
- फोटो : samvad
अमरोहा। मिशन शक्ति के तहत अमरोहा पुलिस रन फॉर एंपावरमेंट ने दौड़ लगाई। इसमें महिला आरक्षी रविता और पुरुष आरक्षी राहुल कालिया पहले स्थान पर रहे। दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया।
बुधवार सुबह दौड़ की शुरुआत एसपी ऑफिस से हुई जिसका समापन मिनी स्टेडियम में किया गया। रन फॉर एंपावरमेंट के तहत हुई दौड़ प्रतियोगिता में उत्साह ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का वातावरण रहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, समाज में उनके अधिकारों एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
अमरोहा पुलिस का यह प्रयास मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है जो यह दर्शाता है। जब समाज के सभी वर्ग एक साथ आगे बढ़ते हैं, तभी वास्तविक सशक्तिकरण संभव होता है।
महिला वर्ग में रजबपुर थाने में तैनात कांस्टेबल रविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी शिवानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अमरोहा देहात थाने में तैनात महिला सिपाही निरमा तीसरा स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में रिक्रूट आरक्षी राहुल कालिया प्रथम स्थान पर रहे जबकि आरक्षी हिमांशु ने द्वितीय और रिक्रूट आरक्षी अंकित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान एसपी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को तीन-तीन हजार रुपये का इनाम दिया जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दो-दो और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सिपाहियों को एक-एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।