फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद में चलीं लाठियां, पांच घाायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में रविवार को नाली बंद करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालातों को संभाला। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव आसेपुर गावड़ी की है। यहां पर चंद्रभान सिंह का परिवार रहता है। रविवार को उनकी नाली को गांव के कुछ लोगों ने जबरदस्ती बंद कर दिया। चंद्रभान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालातों को संभाला। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाष उर्फ पप्पू, रोहताश, सचिन और उमेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें