फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रसगुल्ले के रेट पर दो पक्षों में विवाद, वीडियो वायरल

Wed, 20 Aug 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में रसगुल्ले के रेट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। दुकान में घुसकर हमला कर दिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कनेटा चौक निवासी नौशाद का कहना है कि उसका भाई दिलशाद सोमवार की देर शाम को पास में ही मिठाई की दुकान से रसगुल्ला खरीदने गया था। रसगुल्ले के रेट को लेकर दुकान स्वामी से कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने बीच में पकड़कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद मिठाई की दुकान पक्ष के लोगों ने नौशाद की इलेक्ट्रीशियन की दुकान में घुसकर हमला कर दिया। जमकर मारपीट हुई। वीडियो वायरल हो गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में नौशाद की तहरीर पर मोहल्ले के ही मुस्तकीम, काला, मुन्ना व हमीदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें