फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बोलेरो की टक्कर के बाद विवाद, युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बोलेरो सवार लोगों ने कार चालक और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के आवास विकास निवासी पवन कुमार त्यागी 15 मार्च की शाम करीब चार बजे जोया बाइपास होते हुए अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अतरासी रोड से करीब 50 मीटर आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रही बोलेरो के चालक ने उनकी कार में तेज गति और लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पवन कुमार के विरोध करने पर बोलेरो सवारों ने गाड़ी ठीक कराने का आश्वासन दिया। बाद में दोनों लोग कार को लेकर एजेंसी पर पहुंचे, जहां मरम्मत का खर्च 10,284 रुपये बताया गया। लेकिन, बाद में पवन त्यागी दोबारा घटनास्थल पर लौटे तो बोलेरो चालक फईम, उसकी साथ अकरम ने फोन कर 4-5 अन्य लोगों को बुला लिया।
आरोप है कि सभी ने मिलकर रुपये देने से इन्कार कर दिया। जब पवन कुमार त्यागी ने प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी आगबबूला हो गए और फईम, अकरम व अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने अवैध हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पवन त्यागी और उनके साथ अजीत सिंह को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास भीड़ जुटने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल अजीत सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में फईम, अकरम और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें