फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्ता कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर मांगे पांच लाख

Sat, 18 Oct 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब पत्ता कारोबारी को बेटे की गिरफ्तारी का झांसा देकर डेढ़ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और पांच लाख रुपये की मांग की। गनीमत रही कारोबारी को बेटे के घर होने की जानकारी मिल गई और वह ठगी होने से बच गए। रकम नहीं देने पर साइबर अपराधियों ने उन्हें गालियां भी दीं। इसके बाद आरोपियों ने अपना नंबर बंद कर लिया। पीड़ित कारोबारी ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन


यह मामला अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना का है। यहां पर पत्ता कारोबारी का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बृहस्पतिवार को पत्ता कारोबारी किसी काम से नौगांवा सादात गए थे। दोपहर में उनके व्हाट्सएप पर अन्जान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। कहा कि उनका बेटा अपने छह दोस्तों के साथ ड्रग्स की तस्करी में पकड़ा गया है। उसके छह साथी तो छोड़ दिए हैं। सिर्फ आपका बेटा बचा है।

इस दौरान साइबर ठगों ने एक युवक से बात कराई जो उनका बेटा बनकर रोने लगा। कहा कि पापा मुझे बचा लो, इतना कहने के बाद फिर साइबर ठगों ने मोबाइल ले लिया। बेटे की गिरफ्तारी बात सामने आने के बाद कारोबारी घबरा गए। इस दौरान फोन करने वाले साइबर ठगों ने उनसे मामले को रफा दफा करने की बात कही तो साइबर अपराधियों ने उनसे पांच लाख रुपये की मांग की। साथ ही कहा कि वह कॉल चलती रहने दें और किसी अन्य व्यक्ति से बात न करें।
विज्ञापन


कॉल काटने के बाद ठगों ने फोन किया बंद

कारोबारी नौगांवा सादात से अमरोहा पहुंचे और यहां जामा मस्जिद के पास स्थित एक परिचित की दुकान में बैठ गए। इस दौरान पत्ता कारोबारी ने दुकानदार को कागज पर लिखकर पूरी बात बताई। साइबर अपराधी उन्हें धमकता रहा। इस दौरान पत्ता कारोबारी ने 80 हजार रुपये भेजने की बात कही और एक जन सेवा केंद्र पर पहुंच गए। इत्तेफाक रहा की उनका बड़ा बेटा सामने से आ गया। इस दौरान कारोबारी ने कागज पर लिखकर अपने बेटे को सारी बात बताई। तभी कारोबारी के बड़े बेटे ने छोटे भाई के घर होने की बात कही तो उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद कारोबारी के बड़े बेटे ने मोबाइल लेकर साइबर अपराधियों से बात की तो वह गालियां देने लगे। दोनों तरफ से काफी देर तक फोन पर कहासुनी गई। इसके बाद साइबर अपराधियों ने फोन काटकर और मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें