क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे चरण के तीसरे दिन पहले मैच में डीएनएस एकेडमी ने एसजैड क्रिकेट एकेडमी गजरौला को 251 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में आर्यंस क्रिकेट एकेडमी जोया ने एएन क्रिकेट अकेडमी रामपुर को 21 रनों से हराया। इस दौरान अमित जोशी की बल्लेबाजी और मोहम्मद अरवाज की गेंदबाजी ने विरोधियों को छक्के छुड़ा दिए।
डीएनएस अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021-22 के तीसरे चरण के तीसरे दिन दो मुकाबले हुए। पहला मैच डीएनएस क्रिकेट एकेडमी डिडौली और एस जैड क्रिकेट एकेडमी गजरौला के बीच खेला गया। डीएनएस के कप्तान अमित जोशी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके शानदार शतक की बदौलत 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 332 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए अमित जोशी ने 122, मोहम्मद अरवाज अली ने 91, कासिम सैफी के ताबड़तोड़ 17 गेंदों में 62 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजेड गजरौला की टीम 16 ओवर में 81 रन बनाकर आलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से अमित जोशी, मोहम्मद अरवाज को दिया गया। दूसरा मैच आर्यांस क्रिकेट एकेडमी जोया और एएन क्रिकेट एकेडमी रामपुर के बीच खेला गया। आर्यंस ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एएनसीए की पूरी टीम 34.2 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई। रजत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर निश्चल चहल, ओमप्रकाश,शमशाद अल्वी, मोहम्मद क़ैस रहे। जबकि स्कोरर योगेश, हर्ष सिंह रहे। इस दौरान कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसीन (बादशाह), अनुज कुमार, दीपक कुमार, आकीब आदि मौजूद रहे।