फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म-कर्म: अमावस्या पर गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया, शांति के कराए धार्मिक अनुष्ठान कराए

Wed, 16 Aug 2023 10:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी में श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ डुबकी लगाई। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराए।
विज्ञापन
गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह की अमावस्या पर ब्रजघाट व तिगरी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। तिगरी में बाढ़ का पानी किनारे तक भरा होने के कारण स्नान करने में श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।

विज्ञापन


तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक बुधवार को द्वितीय सावन माह की अमावस्या है। धार्मिक दृष्टि से सावन माह का विशेष महत्व है। अमावस्या और पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है। इसी के चलते अमावस्या पर स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट पर उमड़ा।

ब्रजघाट व तिगरी में स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष संग डुबकी लगाई। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन


मगर भीषण बाढ़ में  तिगरी गंगा तट बंध तक पहुंच चुके पानी के कारण स्नान करने के लिए स्थान बहुत कम बचा था। इस कारण श्रद्धालुओं को स्नान करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। चेंजिंग रूम पूरी तरह जल मग्न रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें