फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में रहने वाली धनौरा की महिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली बुजुर्ग महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। महिला अपने बेटे के पास नोएडा में रहती हैं। वहां पर खांसी बुखार की शिकायत होने पर आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। नोएडा के स्वास्थ्य विभाग से महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में जाकर महिला के बारे में जानकारी जुटाई। अधीक्षक ने लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. मनदीप सिंह ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली 68 वर्षीया महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर टीम को महिला के घर भेजा गया। टीम को जानकारी मिली कि महिला नोएडा में रहने वाले अपने बेटे के पास ही रहती हैं। यहां कोई अन्य परिजन नहीं रहता है। वहीं पर महिला ने बुखार व खांसी आदि की शिकायत होने पर आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को भी दी गई थी। अधीक्षक ने बताया कि महिला को नोएडा में ही आइसोलेट कर दिया गया है। अधीक्षक ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने व सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें