फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में किया पावन स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
आषाढ़ अमावस्या पर तिगरी व ब्रजघाट गंगा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया। हालांकि ज्योतिषों के मुताबिक मंगलवार को अमावस्या की तिथि सुबह सवा पांच बजे के बाद लगी थी। इसके बाद भी श्रद्धालुओं की गंगा घाट पर खासी भीड़ रही। गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक मंगलवार को सुबह सवा पांच बजे के बाद आषाढ़ अमावस्या शुरू हुई। इससे पहले चतुर्दशी थी। बुधवार की सुबह सवा आठ बजे तक अमावस्या रहेगी। इसके बाद भी मंगलवार को अमावस्या पर स्नान करने को ब्रजघाट व तिगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कारण अमावस्या पर गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। गंगा में स्नान करने से पितृ संतुष्ट होते हैं। इसलिए लोग गंगा स्नान करने को पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। बुधवार को भी अमावस्या होने के कारण हजारों लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें