फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : सेक्टर सात के सामने डेरे हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन से भिड़े श्रद्धालु, हंगामा व नोकझोंक

Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
तिगरी मेले में हंगामे के दौरान पुलिस कर्मी के आगे हाथ जोड़ा युवक व एकत्र भीड़। संवाद
विज्ञापन
गजरौला। सेक्टर सात के सामने गंगा किनारे लगे तंबुओं को हटाने के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से श्रद्धालुओं की नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभल के मामा-भांजे को हिरासत में ले लिया। श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को रोकने की कोशिश की तो हंगामा हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने एसडीएम की कार से महिला को टक्कर मारने का आरोप लगाया। घंटे तक महिला वीआईपी मार्ग पर पड़ी रही। गुस्साए लोगों ने वीआइपी रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे नौगांवा सादात सीट से विधायक व एडीएम ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया। पुलिस के मामा-भांजे को छोड़ने के बाद परिजनों ने जाम खोला।
संभल जनपद के सैदपुर गंगू में रहने वाले रिंकू चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सोमवार सुबह रिंकू सिंह अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर से गंगा स्नान के लिए आए थे। उन्होंने सेक्टर सात के सामने गंगा किनारे अपने तंबू लगा लिए। इस बार जगह कम होने की वजह से मेले में अवस्था हावी है जिसके चलते सोमवार की शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गंगा किनारे लगे तंबुओं को हटवाया।
विज्ञापन

इस दौरान रिंकू चौधरी के तंबुओं को प्रशासन ने हटवाने की कोशिश की तो उन्होंने खाना खाने के बाद खुद ही हटाने की बात कही। आरोप है कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तंबू को गिरा दिया। श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने रिंकू चौधरी के बेटे कुणाल और साले नवनीत चौधरी को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिसकर्मी दोनों को मेला कोतवाली ले गए।
इस दौरान कुणाल की माता योजना देवी ने एसडीएम की गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो कार की चपेट में आकर वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क पर आ गए और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। जानकारी मिलते ही किसान यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंच गए। बाद में मौके पर पहुंचे नौगांवा सादात सीट से विधायक समरपाल सिंह व एडीएम एडीएम गरिमा सिंह ने लोगों को समझकर शांत किया। बाद में पुलिस ने दोनों मामा-भांजे को छोड़ दिया था।
- स्नान घाट के पास के कुछ लोगों द्वारा डेरे लगा लिए थे। जिनको हटाने के लिए कहा गया था। जिसका कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में घाट के पास से डेरों को हटवा कर दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया गया है। मेले के सफल आयोजन को सभी का सहयोग जरूरी है। - विभा श्रीवास्तव, एसडीएम धनौरा/ मेला मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें