फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ से परेशान हो तो खुद ही डाल लो मिट्टी,रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। एक ओर गंगा यात्रा के लिए पूरी मशीनरी गंगा किनारे के गांवों में सुधार करने में जुटी हुई है। वहीं, गंगा किनारे के गांव जाटोवाली में गंदगी और कीचड़ से निजात नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गांव में आए लेखपाल ने ग्रामीणों को यह सलाह दे डाली कि यदि ज्यादा ही परेशानी हो रही हो तो खुद ही कीचड़ में मिट्टी और रोड़ा डाल लो। समस्या खत्म हो जाएगी। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक राजीव तरारा से मिलकर उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। विधायक ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा पार स्थित गांव जाटोवाली के ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुमार के नेतृत्व में विधायक राजीव तरारा से उनके आवास पर मिले। बताया कि गांव में कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी हुई है। प्रधान ध्यान नहीं दे रहा। 24 जनवरी को अमर उजाला का अंक में खबर छापी गई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लेखपाल वहां आए और उन्हें खुद ही वहां मिट्टी और रोड़ा डालने की सलाह देकर चले गए। विधायक राजीव तरारा ने समस्या से शीघ्र छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह भी रहे। वहीं, गांव निवासी जनम सिंह, गुलाब सिंह, बहादुर सिंह, नरदेव सिंह ने डीएम उमेश मिश्र का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें