फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिप्टी सीएम आज अमरोहा में, सात घंटे बंद रहेगा जोया रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज अमरोहा में रहेंगे। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। रविवार सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक करीब सात घंटे जोया से अमरोहा रोड पूरी तरह बंद रहेगा। शहर से मुरादाबाद जाने वाली सभी वाहन कांठ रोड होकर जाएंगे। जबकि हाईवे से अमरोहा की तरफ आने वाले सभी वाहन अतरासी रोड होकर शहर में घुसेंगे।
विज्ञापन

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद से अमरोहा को आने वाला समस्त प्रकार के वाहन कांठ रोड होकर अमरोहा आएंगे। जो वाहन हाईवे होकर अमरोहा आएंगे, वह सभी वाहन जोया के बजाए अतरासी तिराहा थाना रजबपुर से नीचे उतारकर एआरटीओ ऑफिस होकर अमरोहा में प्रवेश करेंगे। संभल चौराहा व जोया चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अमरोहा से मुरादाबाद को जाने वाला सभी प्रकार का वाहन कांठ रोड होकर मुरादाबाद की तरफ जाएंगे। अमरोहा से दिल्ली व मुरादाबाद की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन अमरोहा से एआरटीओ तिराहा होकर अतरासी तिराहा रजबपुर हाईवे होकर अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे। शहर के टीपी नगर से सभी प्रकार के वाहन बंबूगढ़ की तरफ नहीं जाएंगे। जिन्हें जोया जाना है, वे जभी वाहन टीपीनगर नगर से अतरासी तिराहा होकर हाईवे की तरफ जाएंगे।

चमकाया गया डिडौली, व्यवस्था हुई चाक चौबंद
अमरोहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर डिडौली को चमका दिया गया है। वहां बन रहे सर्किट हाउस के आसपास से अतिक्रमण को हटा दिया गया तो सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त करा दी गई। शनिवार को दिन भर अधिकारी डिडौली में डेरा डाले रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम राजेश त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर, रविवार को डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 10.45 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। उसके बाद पुलिस लाइन से डिप्टी सीएम का काफिला सड़क मार्ग से भाजपा कार्यालय पहुंचेगा, जहां वह एक घंटा रूककर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां के बाद उनका काफिला कलक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां वह पौधारोपण भी करेंगे। इसके बाद गांधी सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसके बाद डिप्टी सीएम जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत डिडौली का निरीक्षण करेंगे। यहां डिप्टी सीएम नक्षत्र शाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन भी करेंगे। डिडौली में डिप्टी सीएम सर्किट हाउस के शिलान्यास के लिए भूमि पूजन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें