फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज अमरोहा में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद शनिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अमरोहा में रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क को गया है। सुरक्षा व्यवस्था के खड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन




भाजपा जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिले में रहेंगे। इस दौरान वह दो स्थानों पर आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिरकत करेंगे। पहला कार्यक्रम सवा बारह बजे जोया रोड स्थित शिवानी बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। यहां नौगांवा सादात विधानसभा से जुड़े बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके बाद करीब सवा दो बजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गजरौला में धनौरा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा होटल पहुंचेंगे। यहां विधानसभा धनौरा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को करने के बाद करीब चार बजे उपमुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी करते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें