अमरोहा। बेसिक शिक्षा परिषद कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूलों में पठन-पाठन को तैयार हो गया है। फिलहाल ऑनलाइन क्लासेज और मोहल्ला पाठशाला पर जोर है। महकमा का दावा है कि शिक्षकों को सक्रिय किया गया है। वह लोग विद्यार्थी और अभिभावकों से संवाद बनाए हैं। आदेश मिलने के बाद स्कूल खोल दिए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से स्कूलों में पठन-पाठन ठप है। कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। निजी के अलावा परिषदीय स्कूल के शिक्षक ऑनलाइन पठन-पाठन करा रहे हैं। अब बेसिक शिक्षा परिषद ने दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला पाठशाला शुरूकर दिया है। इसके तहत शिक्षक शहर और गांव के स्कूल में जा रहे हैं। सार्वजनिक जगह पर पठन-पाठन करा रहे हैं। दरअसल ऑनलाइन क्लास से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च अधिकारियों से कक्षा छठवीं से आठवीं तक के स्कूलों को खोलने के निर्देेश दिए हैं। गौरतलब है कि नवंबर 2020 से कक्षा नौ से इंटर तक के स्कूलों में पढ़ाई हो रही है। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि महकमा तैयार है। ऑनलाइन क्लासेज और मोहल्ला पाठशाला से अध्यापन हो रहा है। निर्देश मिलने के बाद स्कूलों को खोल दिया जाएगा।