फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार में डेंगू जैसे लक्षण लेकिन एलाइजा रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से 150 से अधिक बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण, प्लेटलेट्स में कमी और एनएस-1 कार्ड टेस्ट पॉजिटिव मिल रहा है, जबकि एलाइजा जांच निगेटिव आ रही है। ऐसे मरीजों को लक्षणों के आधार पर डेंगू संदिग्ध मानकर उपचार दिया जा रहा है। मंगलवार को ओपीडी 1861 रही।
विज्ञापन

जिले में अब तक एलाइजा जांच से 34 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, एनएस-1 कार्ड टेस्ट में करीब 49 लोग पॉजिटिव मिले, लेकिन उनकी एलाइजा रिपोर्ट निगेटिव आई। पिछले चार दिन में 70 आशंकित मरीजों की जांच हुई। मंगलवार को सात लोगों की जांच में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 33 और 56 साल के पुरुष तथा 25 साल की महिला शामिल हैं।
बुखार के मरीजों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत भी हो रही है। प्लेटलेट्स कम होने पर कई मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के वार्ड में फिलहाल बुखार के करीब 20 मरीज भर्ती हैं। अधिकांश ओपीडी मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य वायरल संक्रमण में भी प्लेटलेट्स घट सकती हैं। इसलिए केवल प्लेटलेट्स कम होने से घबराने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को 83 लोगों की मलेरिया जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 63 लोगों की टाइफाइड जांच में पांच पॉजिटिव मिले।
...

पानी की कमी से भी घट सकती हैं प्लेटलेट्स
चिकित्सकों के मुताबिक बुखार में शरीर में पानी की कमी से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लें। नींबू की शिकंजी, नारियल पानी और ओआरएस भी फायदेमंद हो सकते हैं। लगातार बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द या कमजोरी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच कराएं। प्लेटलेट्स कम आने पर बिना सलाह खुद उपचार न करें।सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि हर बुखार डेंगू नहीं होता है। घबराने के बजाय जांच कराएं और अस्पताल से दवा लें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें