फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर बरकरार, ओपीडी 1500 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुखार के कहर के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में लोग बड़ी तादाद में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। सुबह होते ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इसके बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को भी जिला अस्पताल में ओपीडी 1500 से अधिक रही। शहर हो या गांव चारों तरफ बुखार को लेकर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सितंबर माह से अब तक जिले में बुखार का कहर जारी है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग बुखार से पीड़ित हैं। गांव-गांव कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। झोलाछाप से इलाज करवाने में कई मरीज जान भी गवां चुके हैं। सोमवार को जिला अस्पताल का बुरा हाल है। अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मारामारी की स्थिति दिखाईं दी। काउंटरों पर सुबह सात बजे से कतार लगनी शुरू हो रही है। कई डॉक्टर अपने कक्ष से नदारद रहे। जिसका खामियाजा मरीज को भुगतना पड़ा। कई मरीज डॉक्टर के इंतजार में भटकते रहे। सोमवार को मरीजों की संख्या इतनी थी कि ओपीडी 1500 के पार पहुंच गई। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, सांस, दमा, टाइफाइड और डेंगू आशंकित मरीज थे। सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से पीड़ित करीब छह लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। बुखार के कहर के चलते अस्पताल के वार्डफुल हो गए हैं। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने बताया कि बदलते मौसम लोगों को कई प्रकार की बीमारी लग रही है। बुखार का प्रकोप भी लगातार जारी है। आज भी बुखार पीड़ित छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डेंगू आशंकित दो मरीज भर्ती, एक रेफर
अमरोहा। जिला अस्पताल में सोमवार को डेंगू आशंकित दो नए मरीजों को भर्ती कराया गया। जिसमें से डिडौली के मूढ़ा इम्मा निवासी आरिफ की इमरजेंसी में हालत बिगड़ गई। इमरजेंसी में ही उसने उल्टियां की। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत मेरठ को रेफर कर दिया। मंडी धनौरा के गांव हलपुरा निवासी समरपाल की जांच रिपोर्ट डेंगू आशंकित पाई गई। जिसे डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। मरीजों से जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें