फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में धुंध से सड़क हादसे, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक युवक घायल है। हादसों का कारण सुबह से ही आसमान में छाई धुंध और आंखों में जलन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम हसनपुर रोड (बदायूं-बिल्सी राज्य राजमार्ग) पर दुग्ध उत्पाद बनाने वाली एक डेयरी के निकट तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रमोद (30) एवं लोकेश (32) निवासी गांव नगलिया थाना असमोली जिला संभल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को पकड़ लिया। दूसरा हादसा हाईवे पर जीरो बंधे के निकट हुआ। यहां सड़क पार कर रही जैनम खातून (24) पत्नी इसरार निवासी गांव घासीपुरा को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा हादसा हाईवे पर यूएस फूड के सामने कट पर हुआ। गांव भवाली थाना आदमपुर निवासी चंद्रपाल (22) अपने घर से नाराज होकर यहां रेलवे स्टेशन पर चला आया था। जानकारी होने पर उसका भाई महेंद्र उसे बाइक पर लेकर गांव लौट रहा था। बताते हैं कि यूएस फूड के सामने उसकी बाइक में अचानक पेट्रोल खत्म हो गया। उसने सामने से आ रहे संभल निवासी नौशाद की बाइक रुकवाकर अपने भाई चंद्रपाल को पेट्रोल लेने भेज दिया। पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल की मौत हो गई जबकि नौशाद घायल हो गया। एक ही दिन कुछ घंटे के अंतराल में हुई चार मौतों के लिए सुबह से ही आसमान में छाई धुंध को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें