फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉलेज जाने वाले मार्ग में टंकी बनाए जाने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुकीमपुरा में स्थित एक इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर गांव प्रधान की ओर से पानी की टंकी बनाए जाने के विरोध में कॉलेज के स्टाफ व छात्रों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रबंधन की ओर से एसडीएम को एक प्रार्थनापत्र देकर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर टंकी नहीं बनाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

गांव नबाबपुरा के पास बीएसएस एकेडमी के स्टाफ व छात्रों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप था कि ग्राम प्रधान कॉलेज जाने वाले मार्ग पर पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है। टंकी का निर्माण होने के बाद रास्ता बंद हो जाएगा। प्रबंधक की ओर से एसडीएम को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि 2014 से ही इस मार्ग का उपयोग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा किया जाता रहा है। कहा कि मार्ग में टंकी का निर्माण होने से बच्चों का आवागमन बंद हो जाएगा। बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सोनित त्यागी, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें