फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो बच्चे और मिले डेंगू संक्रमित, 27 हुई पीड़ितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब दो बच्चे और डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। दोनों की उम्र आठ से नौ साल है। उधर, मलेरिया आशंकित 62 मरीजों की भी जांच कराई गई। लगातार डेंगू के मरीज मिलने से डॉक्टर भी चिंतित हैं। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1400 मरीज पहुंचे। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लाइन लग गई। पंजीयन से लेकर दवा वितरण कक्ष और डॉक्टर के कक्षों के बाहर लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी में पहुंचे मरीजों में अधिकांश बुखार पीड़ित थे। डॉक्टरों की सलाह पर आठ लोगों की डेंगू जांच कराई गई, जिसमें नौगांवा सादात निवासी आठ वर्षीय बच्चा और अमरोहा के मोहल्ला कुरैशी का रहने वाला नौ साल का बच्चा पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा मलेरिया आशंकित 62 मरीजों की जांच कराई गई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में बुखार के 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, डेंगू वार्ड में चार मरीज भर्ती हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मरीज का इलाज किया जा रहा है। सभी की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें