मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव सीकरखेड़ा में बुधवार को आयोजित भाकियू टिकैत की बैठक में चुचैला खुर्द व डींगरा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि और अधूरे पड़े तटबंध का निर्माण पूरा कराने की मांग भी की गई। चेतावनी दी गई कि यदि तटबंध का निर्माण शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि खादर क्षेत्र में अधूरे पड़े तटबंध का निर्माण नहीं होने की वजह से हर साल दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। लोगों की फसल नष्ट हो जाती है। बैठक में आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।
बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि तटबंध का निर्माण शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विजिलेंस द्वारा बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों के शोषण पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में चुचैला खुर्द व डींगरा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि क्षमता वृद्धि नहीं होने की वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुभाष चीमा, बिजेंद्र शर्मा, सौवीर सिंह, जयपाल सिंह, देशराज सिंह, निरंजन सिंह आदि मौजूद थे।