गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव पतेई खादर में निलंबित चल रही राशन की दुकान बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। शनिवार को समाधान दिवस पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि 11 जून को तीन जांच अधिकारी गांव पहुंचे थे।
अफसरों ने उनसे खाली कागजों पर अंगूठा व हस्ताक्षर ले लिए। इसके बाद अधिकारियों ने अपनी मर्जी से झूठे बयान लिखकर शिमला देवी की राशन दुकान निलंबित कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन राशन दुकान को दूसरे गांव में स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि शिमला देवी की दुकान को बहाल किया जाए। इस दौरान पूनम, अंजुम, गुलशन, वसीम, अनवर, गजराज मौजूद रहीं।