मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली ने अंश निर्धारण में त्रुटियों को दूर करने और बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही 14 सितंबर को कुआखेड़ा गांव में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने की अपील भी की।
मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाए। अंश निर्धारण में त्रुटियों को ठीक करने की मांग के संबंध में किसानों के बीच आए तहसीलदार मूसाराम ने जानकारी दी कि लेखपालों को एक माह के भीतर त्रुटियां ठीक करने के लिए कहा गया है। इस दौरान नरेश कुमार, खचेड़ू सिंह, दिनेश सिंह, जसपाल सिंह, देशराज सिंह, अनवर अली, जगदीश यादव, शाकिर अली मौजूद रहे। संवाद