फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिलाओं को राजनीति में बराबर की भागीदारी देने की मांग

Wed, 15 Jan 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सुभासपा की जन चौपाल में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर ने कहा कि देश में समान शिक्षा होनी चाहिए। महिलाओं को राजनीति में बराबर की भागीदारी दी जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को ख्यालीपुर गांव में आयोजित जन चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि उनकी पार्टी के मुखिया प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, वंचितों, पिछड़ों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब एक देश एक चुनाव की बात हो सकती है, तो एक देश एक शिक्षा की भी बात होनी चाहिए। इससे समाज की खाई दूर होगी। प्रदेश में शराब बंद की जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में भागीदारी के लिए ओमप्रकाश राजभर समय-समय पर प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रख चुके हैं। उनके प्रयासों से ही पंचायत राज विभाग में जीरो पॉवर्टी योजना लागू की गई। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने के लिए कहा। इस मौके पर यूनुस सैफी, ब्रह्मपाल सिंह, डॉ. चंद्रपाल सिंह, जितेंद्र सिंह राणा, कृष्ण राणा, नीटू जाटव, इस्लामुद्दीन इदरीसी, जगत सिंह, नरेंद्र सिंह राणा, मोहम्मद नाजिम, चंद्रपाल सिंह, रामगोपाल जाटव, पदम सिंह, मनोज राणा, दयाराम राणा, गजराज सिंह, राजकुमार कन्हैया, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें