भाकियू असली की बैठक में बोलते मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह। स्रोत- संगठन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली की बैठक में प्रशासन से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। बैठक में आगामी पेराई सत्र में गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग भी की गई है।
भाकियू असली की बैठक रविवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने किसानों से सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। बैठक में खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की वजह से नष्ट हुई फसलों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की गई।
बैठक में रामपुर की करीमगंज शुगर मिल पर किसानों का बीते सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग भी की गई। बैठक में आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर नरेश कुमार, जसपाल सिंह, काविंद्र सिंह, सचिन चौधरी, कलुवा खां, वचन सिंह, कपिल प्रधान, खचेड़ू सिंह आदि मौजूद थे।