फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेड शो में अमरोहा के उत्पादों की बढ़ी पूछ, दूसरे दिन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली। इसका सीधा फायदा अमरोहा के दरी, वाद्य यंत्र, हस्तशिल्प और अन्य स्थानीय उत्पादों के कारोबारियों को भी मिल रहा है। प्रदर्शनी में विदेशी खरीदारों के साथ घरेलू कारोबारियों की सक्रिय भागीदारी से अमरोहा के उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने और नए कारोबारी संपर्क बनाने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन भी विदेशी खरीदारों और उत्तर प्रदेश के विक्रेताओं के बीच दो हजार से अधिक बीटूबी बैठकें हुई थीं और करीब 140 करोड़ रुपये के 200 से अधिक एमओयू व व्यावसायिक समझौते हुए। इससे ट्रेड शो में शामिल अमरोहा के कारोबारियों को भी आने वाले दिनों में बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद जगी।
दूसरे दिन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेड शो का दौरा कर तकनीक और विनिर्माण से जुड़े सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने घरेलू विनिर्माण, तकनीक हस्तांतरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भारतीय उत्पादों को वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के उत्पादों के साथ खानपान भी खरीदारों और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना है। ओडीओसी के तहत प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इससे अमरोहा के कारोबारियों के लिए भी अपने स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और बाजार विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें