फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शाहरूख संग पहुंचा ताहिर का भाई, पुलिस का इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। दिल्ली के चांदबाग हिंसा में ताहिर का नाम सामने आने के बाद उसके गांव पौरारा में भी दहशत का माहौल है। गांव में दिल्ली या हरियाणा नंबर की गाड़ी देखकर ग्रामीणों में चर्चाएं होने लगती हैं। गांव में चर्चा है कि ताहिर के भाई नजर हुसैन और हिंसा के दौरान सिपाही पर पिस्टल तानने के आरोपी शाहरूख को शनिवार को एक शादी समारोह में देखा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शादी में दस पंद्रह मिनट के लिए आए थे। हालांकि पुलिस ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

दिल्ली के चांदबाग में हुई हिंसा का आरोपी आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन मूल रूप से अमरोहा जिले के गांव पौरारा का रहने वाला है। हिंसा में ताहिर का नाम सामने आने के बाद पौरारा गांव सुर्खियों में हैं। दिल्ली हिंसा को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता रहा है कि गांव में दिल्ली और हरियाणा नंबर की गाड़ी पहुंचने पर अफरातफरी मच जाती है। यहां के लोगों को दिल्ली पुलिस के छापा मारने का डर सता रहा है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा यह भी है कि शनिवार दोपहर गांव में एक शादी समारोह में ताहिर का भाई नजर हुसैन और सिपाही पर पिस्टल तानने का आरोपी शाहरूख आए थे। दोनों पल्सर बाइक से पहुंचे थे। करीब दस से पंद्रह मिनट रुकने के बाद दोनों वहां से निकल गए। दोनों सिरसा में भी कुछ देर रुके थे। एसओ आदमपुर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पौरारा में ताहिर के भाई और आरोपी शाहरूख के आने की कोई सूचना नहीं है और न ही कोई जानकारी है। अभी दिल्ली पुलिस भी पौरारा नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें