फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर एक सर्राफ से चोरी का सोना बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। दिल्ली पुलिस ने नगर में एक सर्राफ के यहां छापा मारकर चोरी का सोना बरामद किया है। एक माह पहले दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र में हुई एक मकान में चोरी के दो आरोपियों को पुलिस साथ लेकर आई थी। थाना बछरायूं पुलिस ने दिल्ली पुलिस के आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र में एक माह पहले किसी मकान में चोरी हुई थी। चोरों ने लगभग सवा करोड़ रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में गृहस्वामी द्वारा जगतपुरी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुखबिर से दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि इस चोरी में कस्बा बछरायूं के मोहल्ला चोधरियान में रहने वाले शहाबउद्दीन व फाजिल का हाथ है। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर अनूप पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी का सोना घर पर रखा है। दोनों को साथ लेकर दबिश दी गई। एक आरोपी की मां ने कुछ सोना कस्बे के ही एक सर्राफ के यहां गिरवी रख दिया। दिल्ली पुलिस ने सर्राफ के यहां दबिश देकर वहां से सोना बरामद कर लिया। हालांकि दिल्ली पुलिस के एएसआई ने अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के दो एएसआई व तीन सिपाहियों ने थाने में अपनी आमद दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें