फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलाह की अवैध सप्लाई के मामले में दिल्ली पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। दिल्ली-एनसीआर में पिस्टल व कारतूसों की अवैध बिक्री के मामले में छह दिन पहले पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर दिल्ली की स्पेशल सेल ने नगर के शस्त्र विक्रेता हरदयाल एंड संस आर्मरी के मालिक सुशील सक्सेना की दुकान पर छापा मारकर स्टॉक चेक किया। बाद टीम दुकान मालिक के बेटे प्रतीक को साथ ले गई।
विज्ञापन

20 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर में हथियार और कारतूसों की बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान हापुड़ निवासी कुंवरपाल के रूप में हुई थी। इसके पास से बड़ी मात्रा में पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए थे। पूछताछ में कुंवरपाल ने बताया था कि वह हसनपुर निवासी एक युवक से पिस्टल व कारतूस खरीदता है। इस सिलसिले में बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के उप निरीक्षक विकास कुमार ने टीम के साथ यहां के एक शस्त्र विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। हथियारों व कारतूसों की गिनती की गई। हसनपुर के कोतवाल आरपी शर्मा ने छापे की पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें