अमरोहा। डीएलएड के पहले सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। तीसरे व आखिरी दिन तीन पालियों में परीक्षा हुई। तीनों ही पालियों में 548 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। तीसरे दिन दिन अलग-अलग पालियों में हिंदी, संस्कृत व उर्दू और कंप्यूटर का पेपर हुआ। बृहस्पतिवार से तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर शुरू होगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या शाहीन ने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए चार व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कुल तीन केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को चारों केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर से डीएलएड की परीक्षा का आयोजन चल रहा है।
तीसरे दिन भी चारों परीक्षा केंद्रों पर पहले सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में हिंदी, दूसरी में संस्कृत व उर्दू व तीसरी पाली में कंप्यूटर का पेपर हुआ। उन्होंने बताया कि पहली पाली में 1541 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1361, दूसरी पाली में 1617 के सापेक्ष 1432 व तीसरी पाली में 1544 के सापेक्ष 1361 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त हो गई है। आज से तीन केंद्रों पर तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।