फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से खुलेंगे महाविद्यालय, खाका तैयार करने में जुटें प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बंद चल रहे कॉलेजों में अब रौनक लौटेगी। करीब आठ माह बाद कॉलेजों में फिर से कक्षाओं का संचालन हो सकेगा। हालांकि, शुरुआत में सिर्फ 50 फीसदी छात्र-छात्राओं की ही उपस्थिति रहेगी। इसमें भी कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। मास्क पहन कर आना होगा। थर्मल स्कैनिंग के बाद छात्र-छात्राओं का कॉलेज में दाखिला होगा। प्रत्येक छात्रों का तापमान बाकायदा रजिस्टर में दर्ज होगा। इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन भी अलर्ट हैं। कक्षा संचालन के लिए जल्द ही कैलेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से स्कूल, कॉलेज आदि बंद चल रहे थे। 21 मार्च से शिक्षण कार्य बंद था। हालांकि, संक्रमण का दायरा कम होने के बाद कुछ शर्तों के साथ विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं कराने और दफ्तर के कामकाज को मंजूरी दी थी, जिसके बाद से ही कॉलेज खुलने लगे थे, लेकिन कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। विश्वविद्यालयों की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रहीं थीं। ऐसे में अब 23 नवंबर कॉलेजों को फिर पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। इस बाबत शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत शुरुआत में कॉलेजों को 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ ही खोला जाएगा। साथ ही कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्केनिंग, सैनिटाइजेशन आदि के इंतजाम करने होंगे। ताकि, छात्र-छात्राओं और कॉलेज की स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिले में एक अनुदानित और दो राजकीय महाविद्यालय हैं। शहर का जेएस हिंदू पीजी कॉलेज भी तैयारी में जुट गया है। इनके अलावा वित्तविहीन डिग्री कॉलेजों में भी स्नातक और परास्नातक की कक्षाएं संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें