फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलें किसानों को 146 करोड़ भुगतान करें, वरना क्रय केंद्र में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि बकाया भुगतान में चीनी मिल तेजी दिखाएं। इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि भुगतान नहीं हुआ तो क्रय केंद्र में बदलाव किया जाएगा। घटतौली पूरी तरह अक्षम्य है। निरीक्षण के दौरान कम तौल मिलने पर क्रय केंद्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गन्ना समितियों और चीनी मिल के प्रबंधकों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उनके समक्ष गन्ना अधिकारी ने 146.23 करोड़ रुपये के बकाए के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गन्ना सेंटर आवंटन में कटौती और सेंटर सील किया जाएगा। गन्ना अधिकारी ने बताया कि धनौरा, गजरौला, हसनपुर, असमौली और स्योहारा चीनी मिल को निर्देशित किया गया है। धामपुर चीनी मिल प्रबंधन भी इस महीने में बकाया दे देगी। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि बकाया भुगतान में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चीनी मिलों को अविलंब बकाया किसानों को देना होगा वर्ना क्रय केंद्र में कटौती तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें