गजरौेला। औद्योगिक चौकी क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में सड़ा गला शव मिला। शव में कीड़े चल रहे थे और उससे दुर्गंध उठ रही थी। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि औद्योगिक चौकी क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात शव पड़ा है। जिससे दुर्गंध उठ रही है। मौके पर जाकर देखा तो शव झाड़ियों में पड़ा था। उसमें कीड़े चल रहे थे। जिससे प्रतीत हो रहा था कि शव आठ से दस दिन पुराना है। झाड़ियों में पड़ा होने के कारण वह किसी को दिखाई नहीं दिया। काफी प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि सड़ा गला शव मिलने की जानकारी है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। संवाद