फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट पर तीन किशोर गंगा में बहे, एक की मौत, दो को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन गंगा स्नान करने ब्रजघाट गए तीन किशोर पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। तीनों को बहता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। गंगा में छलांग लगाकर किसी तरह दो किशोरों को बचा लिया गया लेकिन उनके तीसरे साथी को नहीं बचाया जा सका। वह गहरे पानी में चला गया। एक घंटे बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। वह 11वीं का छात्र था। उसकी मौत की सूचना पर परिजनाें में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद निवासी मोहर सिंह का 17 वर्षीय बेटा धर्मपाल 11वीं का छात्र था। वह ब्रजघाट में पढ़ाई करता था। शुक्रवार दोपहर के समय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण वह अपने तहेरे भाई कौसिंद्र व गांव के ही ललित के साथ गंगा नहाने गया था। तीनों ब्रजघाट चौकी के पीछे नहाने लगे। तीनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए और बहने लगे। तभी उन्हें आसपास के लोगों ने देख लिया।
शोर मचाते हुए घाट की तरफ दौड़ लगाई। लोगाें ने कड़ी मशक्कत के बाद कौसिंद्र व ललित को तो बचा लिया, लेकिन धर्मपाल को नहीं बचा सके। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मपाल पानी के भंवर में फंस गया था। एक घंटे बाद उसका शव पानी में उतराता दिखा। जिसे बाहर निकाला गया। हसनपुर भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने छात्र के परिजनों को सांत्वना दी। परिजन बिना कार्रवाई के शव घर ले गए। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि छात्र के परिजन लिखकर दे गए हैं कि छात्र अपने आप डूबा है। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें