मंडी धनौरा(अमरोहा)। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष होरी सिंह के निधन को अभी 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि उनके पुत्र की भी गाजियाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। पिता के बाद पुत्र की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला में रहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष होरी सिंह का बुधवार की देर शाम का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया था। अभी परिजन उनके अंतिम संस्कार से पूरी तरह निपटे नहीं थे कि शुक्रवार की शाम गाजियाबाद एक अस्पताल में भर्ती उनके पुत्र अमित राव (35) साल का निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के लोगों को भी जब अमित के निधन की जानकारी मिली तो उनमें भी शोक की लहर दौड़ गई। तीन दिन के भीतर पिता-पुत्र की मौत हो गई। अमित आरटीओ कार्यालय रामपुर में कार्यरत थे।