फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को घर से निकले श्रमिक का सुबह मिला शव, बाइक टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। घर से गांव जाने के लिए निकले श्रमिक की बाइक एक पेड़ से टकरा गई। उसका शव सुबह सलेमपुर-भारापुर मार्ग पर सड़क के पास पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी थी। सगे भाई के मुताबिक नशे की हालत में ही उसकी बाइक टकराई होगी। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर इत्तेफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगगभग आठ बजे थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं में गांव से भारापुर जाने वाले मार्ग पर प्रणव गौतम के बाग के सामने सड़क पर एक बाइक यूकेलिप्टस के पेड़ में घुसी हुई थी। कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। मृतक के पैर और माथे पर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया लग रहा था कि उसकी बाइक पेड़ से टकराई होगी और घायलावस्था में वहीं पड़े रहने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि कुछ लोग हत्या की आशंका भी जता रहे थे। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा भी मौके पर जा पहुंचे। मौके पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। कुछ देर बाद उसकी शिनाख्त मनोज कुमार (41) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला बसंत विहार के रूप में हुई। मृतक के भाई सतेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मनोज शराब का आदी था। इसी कारण उसकी शादी भी नहीं हुई थी। बंटवारे के बाद वह माता-पिता के साथ बसंत विहार में रहता था और कभी-कभार एक फैक्टरी में दिहाड़ी पर काम कर लेता था। उसने बताया कि मूल रूप से गांव सादपुर थाना बछारायूं निवासी मनोज पड़ोसी से बाइक मांगकर शुक्रवार की शाम घर से निकला था। चर्चा है कि उसे देर शाम गांव में ही शराब पीते हुए देखा गया था। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर इत्तेफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें