फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रेलवे स्टेशन के बाहर बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। कपड़ों के आधार पर मृतक भीख मांगने वाला प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर अमरोहा नगर में रेलवे स्टेशन के बाहर एक करीब 50 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक पिछले चार-पांच वर्षों से यहीं पर रहता था, जो भीख मांगकर अपना पालन पोषण कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें