फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन गंगा में टापू पर मिला ब्रजघाट में डूबे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी वाली साइड में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे बुलंदशहर निवासी युवक का शव तीसरे दिन गढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठ में टापू पर फंसा मिला। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौकी इंचार्ज निशांत राठी ने बताया कि ब्रजघाट के गोताखोरों की टीम दो दिन पूर्व से गंगा में डूबे ब्रजघाट निवासी प्रिंस की तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार को दोपहर के समय गढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठ में गंगा के टापू पर उसका शव मिल गया। पेट में पानी चले जाने के कारण शव फूल चुका था और दुर्गंध भी आ रही थी। शव मिलने की सूचना पर ब्रजघाट में मौजूद युवक के परिजन भी आ गए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि बुधवार की शाम ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने रेलवे के पुल के नीचे बुलंदशहर के गांव अलीपुर थाना बीबीनगर निवासी पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान प्रिंस (38) पुत्र खुशपाल सिंह गहरे पानी में समा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें