फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: घर के दरवाजे पर मिला विवाहिता का शव, आक्रोशित लोगों ने घर में की तोड़फोड़, गुस्सा देख भाग गए ससुराली

Wed, 03 Jun 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

हसनपुर के गांव शाहपुर कला में विवाहिता प्रतिभा का शव घर के बाहर चारपाई पर मिलने से हड़कंप मच गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हसनपुर-रहरा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हसनपुर में विवाहिता प्रतिभा का शव मिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में मंगलवार की रात विवाहिता प्रतिभा उर्फ पिंकी (24) का शव घर के दरवाजे के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हसनपुर रहरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने ससुराल वालों के घर में तोड़फोड़ भी की। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

बताते हैं कि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी शीशपाल सिंह ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी प्रतिभा उर्फ पिंकी की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला निवासी सोनू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक रहा।
विज्ञापन


फिर धीरे-धीरे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रतिभा उर्फ पिंकी को प्रताड़ित किया जाने लगा। डेढ़ वर्ष पूर्व पिंकी ने एक बेटी को भी जन्म दिया। इसके बाद तो उत्पीड़न और बढ़ गया। मंगलवार की देर शाम को मायके वालों को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।

शव फंदे पर लटका हुआ है।सूचना मिलते ही मायके वाले उसकी ससुराल में पहुंचे तो विवाहिता का शव घर के दरवाजे के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला था जबकि दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। घर के सभी लोग गायब थे। विवाहिता के गले पर रस्सी एवं चोट के निशान हैं।

कपड़े भी फटे मिले। मायके वालों ने हंगामा करते हुए हसनपुर रहरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही हसनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद रहरा और सैदनगली थाने से भी पुलिस को बुलाया गया। 30 मिनट तक जाम रहा। बाद में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मायके वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। देररात तक शव घटनास्थल पर ही रखा रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि महिला की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें