फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत हत्याकांड: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सूजा बरामद

Wed, 03 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। चर्चित दुष्यंत हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दस घंटे की रिमांड पर लाए गए मुख्य आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोली की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सूजा बरामद कर लिया। इसके अलावा हत्या की सुपारी के एवज में मिले 55 हजार रुपये में से 10 हजार 200 रुपये भी आरोपी के घर से बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर फिर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि नौ मई को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर-श्यामपुर जंगल से गुजर रही मध्य गंगा नहर में एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान फरीदपुर निवासी दुष्यंत के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम और जांच में सामने आया था कि सिर में सूजे से वार कर उसकी हत्या की गई थी।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 10 मई को बताया था कि दुष्यंत की हत्या उसके पिता पीतम सिंह, भाई संकित और मां भूरी देवी ने कराई थी। पुलिस के अनुसार परिवार ने दुष्यंत की गतिविधियों से परेशान होकर गांव ढेला नंगला निवासी जोगेंद्र उर्फ जोली को पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। आरोपियों ने जेवर बेचकर 55 हजार रुपये एडवांस के तौर पर जोगेंद्र को दिए थे, जबकि शेष रकम हत्या के बाद देने की बात तय हुई थी। पुलिस ने पहले पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मां भूरी देवी ने अमरोहा की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि मुख्य आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोली ने भी 19 मई को बिजनौर न्यायालय में समर्पण किया था। समर्पण के चलते पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं कर सकी थी। मंगलवार को रिमांड पर लाए गए जोगेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पड़ा हत्या में प्रयुक्त सूजा बरामद कर लिया। साथ ही उसके घर से 10200 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें