ढबारसी। ऑटो चालक का शव कीकर के जंगल में फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने के इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
आदमपुर क्षेत्र के एक निवासी किसान का तीस वर्षीय बेटा ऑटो चालक था। वह शराब पीने का आदी था। सोमवार की सुबह गांव के बाहरी छोर स्थित कीकर वन में कीकर के पेड़ के सहारे उसका शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ऑटो चालक की शादी सात साल पहले संभल के एक से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि कीकर वन में शव की सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लिहाजा शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है।