फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: पड़ोसी के घर की लैट्रिन के गटर में मिला छह दिन से लापता महिला का शव, आ रही थी दुर्गंध, पोस्टमार्टम को भेजा

Sun, 12 Dec 2021 06:48 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा

सार

यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के फैयाजनगर गांव की है। यहां पर किसान वेदपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी राजेश देवी (52) के अलावा दो बेटे और दो बेटी है। इसमें एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को किया बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रजबपुर में छह दिन से लापता महिला का शव पड़ोसी के घर की लैट्रिन के गटर में पड़ा मिला। मृतका के परिजनों को पहले से आरोपी पर शक था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर शव को गटर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के फैयाजनगर गांव की है। यहां पर किसान वेदपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी राजेश देवी (52) के अलावा दो बेटे और दो बेटी है। इसमें एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। जबकि दो बच्चे कुंवारे रहे हैं। छह दिसंबर को राजेश देवी अचानक लापता हो गई थी। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी राजेश देवी का कोई सुराग नहीं लगा। लिहाजा परिजनों ने रजबपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

दो दिन पहले परिजनों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राजेश देवी की बरामदगी की मांग की थी। परिजनों को घर के सामने रहने वाले पड़ोसी पर शक था, हाल ही में उसने अपनी पशुशाला और घर के आंगन में ईट बिछवाई थीं। शनिवार को पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले पूछताछ की। रविवार को उसकी निशानदेही पर पुलिस की मौजूदगी में ईट हटाकर खुदाई की तो लैट्रिन के गटर में राजेश देवी का शव पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। थोड़ी देर में खबर पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सत्येंद्र कुमार व सुनील मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हसनपुर और डिडौली थाने का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को गटर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वेदपाल सिंह के आरोपी पर डेढ़ लाख रुपये उधार थे, हो सकता है रुपये के लेन-देन में राजेश देवी की हत्या की गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें