फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, हादसे में मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बेटी की ससुराल जा रहे साठ वर्षीय ग्रामीण का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत होना मानकर चल रही है। वहीं मृतक के पुत्र ने भी हादसे में अपने पिता की मौत होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे थाना क्षेत्र में हाईवे से खादगूजर-दरियापुर जाने वाले मार्ग पर गधापुर रेलवे क्रासिंग के आगे नरेंद्र सिंह के खेत में सड़क किनारे झाड़ियों में एक अधेड़ का शव पड़ा देखा गया। गांव वालों की सूचना पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा और बाद में सीओ सत्येंद्र सिंह भी आ पहुंचे। मृतक का शरीर ऐंठा हुआ था और पैर के पंजे तथा शरीर पर खरोंच के निशान थे। वहां आए गांव दरियापुर निवासी शोभित ने मृतक की शिनाख्त अपने ससुर सतवीर सिंह (60) पुत्र शिवचरण सिंह निवासी गांव सुनगढ़माफी थाना मंडी धनौरा के रूप में की। पुलिस के मुताबिक सतवीर सिंह शराब पीने का आदी था और बगैर बताए कई-कई दिन घर से गायब रहता था। गुरुवार की शाम पांच बजे उसे बास्टा चौकी के निकट गांव अहरौला में एक आरिष्टी में देखा गया था। वहां से वह गजरौला जाने को कहकर निकला था। इंस्पेक्टर के मुताबिक पास ही स्थित गांव दरियापुर में सतवीर सिंह की बेटी रीतु की ससुराल भी है। वह उसी से मिलने रहा होगा। संभवत: पैदल आते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। मृतक का मोबाइल और जेब में रुपये भी सुरक्षित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें