फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर स्नान के दौरान बालक और ग्रामीण गंगा में डूबे

विज्ञापन
मृतक अजय खड़गवंशी। फाइल फोटो - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। अमावस्या पर गंगा में स्नान के दौरान एक ग्रामीण और आठ वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गए। दोनों के शव गोताखोरों ने गंगा से निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग सवा सात बजे यह हादसा हसनपुर कोतवाली के गांव धौरिया-बिड़ला मंदिर के सामने गजरौला थाना क्षेत्र में आने वाले गंगा घाट के किनारे हुआ। अमावस्या के पर्व पर वहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गंगा में स्नान को आए थे। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर निवासी अजय खड़गवंशी (43) पुत्र ख्यालीराम खड़गवंशी और पड़ोस में ही रहने वाला आठ वर्षीय हिमांशु पुत्र अर्जुन अपने पिता के साथ वहां गया था। स्नान के दौरान दोनों अचानक ही गहरे पानी में समा गए। उनके डूबने का शोर मचते ही वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी के इंचार्ज एसआई मोहित बालियान भी वहां आ गए। गोताखोरों की मदद से शवों को गंगा से निकालकर गांव ले जाया गया। यहां हसनपुर के विधायक महेंद्र खड़गवंशी भी आ गए। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि हिमांशु का शव पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक हिमांशु खड़गवंशी। फाइल फोटो- फोटो : GAJRAULA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें