फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली वृद्ध की लाश

Fri, 15 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
लाश ‌मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर से सटे गांव तिगरिया खादर गांव के पास दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह वृद्ध की क्षतविक्षत लाश मिली। सूचना पर जीआरपी और थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। शिनाख्त होने पर परिजन भी बुला लिए गए। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


नगर के अतरपुरा निवासी 61 वर्षीय परम सिंह पुत्र रामचरन सिंह बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह तिगरिया खादर गांव के पास मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर परम सिंह की क्षतविक्षत लाश पड़ी देख कर भीड़ लग गई। वहीं किसी ने जीआरपी को कॉल करके बुला लिया।

सीमा क्षेत्र सिविल पुलिस का होने पर जीआरपी लौट गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त कराई। मृतक के इकलौते बेटे अमित ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि पिता मजदूरी करते थे। बुधवार की दोपहर दो बजे मोहल्ले के जीवन के साथ घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे।
विज्ञापन


देर रात तक जब वापस नहीं लौटे तो तलाश शुरू की। कहीं भी सुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया हादसा ही प्रतीत होता है। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें