अमरोहा। मोबाइल चार्ज करते समय बिजली का करंट लगने से डीसीएम चालक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने बगैर पुलिस कार्यवाही के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव की है। यहां पर शौकत अली का परिवार रहता है। उनका 30 वर्षीय बेटा सुल्तान डीसीएम चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात सुल्तान घर में ही मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था तभी अचानक बिजली का तार टूट कर उसके हाथ पर गिर पड़ा इस दौरान करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया थोड़ी ही देर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई परिजनों ने बगैर कानूनी कार्यवाही के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।