अमरोहा। आम लाद कर बिहार जा रहे अमरोहा के डीसीएम चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के दौरान परिचालक डीसीएम चला रहा था, जबकि चालक डीसीएम की छत पर रहा था। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को घर लाकर सुुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
नगर कोतवाली के क्षेत्र के मोहल्ला शाहविलायत निवासी मोहम्मद भूरा डीसीएम चालक थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम को वह डीसीएम में आम लाद कर बिहार के लिए निकले थे। जोया पहुंचने पर भूरा ने परिचालक को डीसीएम चलाने के लिए दे दी और खुद डीसीएम की छत पर सो गए थे। अभी डीसीएम चंदौसी से पहले पहुंची थी, तभी वह चती डीसीएम से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे से अंजान चालक चंदौसी पहुंच गया और एक ढाबे पर खाना खाने के लिए डीसीएम रोकी तो मोहम्मद भूरा छत पर नहीं थे। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। थोड़ी देर बाद चंदौसी के निकट की भूरा का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए। रविवार को शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।