फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र में तीन घरों में पांच लाख का डाका

Fri, 27 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बदमाशों के नाम रही। दर्जन भर हथियारबंद बदमाशों ने मऊमय चक गांव में किसान और राजमिस्त्री परिवारों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेत तीन लाख की डकैती की। मालीपुर में किसान के घर दाखिल हुए बदमाश दो लाख की संपत्ति लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों के शोर मचाने पर गांव के लोग आए। डाके की सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले का अल्पीकरण करते हुए इसे चोरी में दर्ज किया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मऊमय चक गांव निवासी किसान राजवीर का घर बाहरी छोर पर है। बुधवार की रात राजवीर व इसकी पत्नी कुसुम घर में सो रहे थे। आधी रात के बाद 12 हथियार बंद बदमाश घर में आ धमके। बदमाशों ने कुसुम व राजवीर को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। घर की चाभी लेकर बदमाशों ने ताले खोले। सेफ में रखे दस हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण समेत डेढ़ लाख रुपये का डाका डाला।

इसके बाद बदमाशों ने राज मिस्त्री मोहन लाल के घर को निशाना बनाया। मोहन लाल के परिवार को बंधक बनाकर यहां से भी दस हजार की नगदी, सोने चांदी के जेवर समेत डेढ़ लाख की डकैती डाल फरार हो गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर गांव के लोग आए। दो घरों में डकैती की जानकारी हुई। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंची। घटना के बारे में पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की।
विज्ञापन


 मऊमय चक में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मालीपुर में किसान किरनपाल के घर डकैती डाली। किसान को कब्जे में लेकर डकैतों ने घर के ताले खोले। घर में रखे कपड़े, बर्तन और सेफ से 20 हजार रुपये की नगदी, सोने चांदी के आभूषण समेत तीन लाख का माल लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद किरन पाल के शोर मचाने पर गांव के लोग आए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। जंगल में कांबिंग की, लेकिन डकैत हाथ नहीं आए। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि तीन घरों में चोरी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

क्षेत्र में घूम रहा डकैतों का गिरोह
क्षेत्र में परिवारों को बंधक बनाकर डकैती करने वाला 10-12 सदस्यों का गिरोह घूम रहा है। इस गिरोह ने अब तक कई स्थानों पर डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। नौगावां सादात के पंजू सराय गांव में पांच घरों में पांच लाख से अधिक का डाला था। इसके बाद देहात थाने के रोशन नगर गांव में डकैती की।

डिडौली कोतवाली के ड्यौढ़ी उर्फ हादीपुर तथा वाजिदपुर में पांच लाख की डकैैती डालने वाले भी 12 बदमाश थे। पिछले दो तीन महीनों से क्षेत्र में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह घूम रहा है। पुलिस इन पर अंकुश लगाने की बजाय धाराओं के अल्पीकरण में लगी है। लूट, डकैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें